Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ

27 Oct 2026, 11:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ विधानसभा क्षेत्र 25 के ग्राम काजीखेड़ा में विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने गोमाता का पूजन-अर्चन कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान पशुधन के संरक्षण, पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पशुपालकों के कल्याण पर जोर दिया गया।

IMG 20261027 WA00563
मेले में गोष्ठी के दौरान बोलते कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू।

पूर्व विधायक ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। पशुओं का स्वस्थ रहना किसानों और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि से जुड़ा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलता है और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गोसेवा, पशु संरक्षण और किसान कल्याण हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। पशुपालकों को शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और पशु चिकित्सा सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इससे पशुधन को स्वस्थ रखने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

IMG 20261027 WA00582
मेले के दौरान पशुपालक को किट देते कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री हुकुम सिंह, जिला मंत्री विक्रान्त सिंह, पूर्व प्रधान काले सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य गोयल, पशुधन प्रसार अधिकारी संजीव कुमार शर्मा, संजय कुमार सुनील कुमार आलोक कुमार, जयप्रकाश,त्रिवेद कुमार सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार
Azamgarh27 Oct

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना
Bareilly27 Oct

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना -अंतिम संस्कार आज…

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026
Surajpur27 Oct

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना
Bareilly27 Oct

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना -अंतिम संस्कार आज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!