Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l

27 Oct 2026, 11:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l - गया, बिहार

*जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश*

गया, 27 अक्टूबर 2026, गया शहर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पीएनजी परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगति, घरेलू एवं व्यावसायिक गैस कनेक्शन की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में परियोजना के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में गया शहरी क्षेत्र को पीएनजी नेटवर्क से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत कुल 7,032 घरों में 31 मार्च 2027 तक पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना है। वर्तमान में 4,320 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति संचालित है। प्रतिदिन लगभग 15 से 20 नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
परियोजना के पदाधिकारियों ने बताया कि 52 घरों में कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी है। इन घरों में अगले सात दिनों के भीतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 30 घरों में चार्जिंग की प्रक्रिया पूरी कर गैस आपूर्ति शुरू करने की योजना बताई गई। इन क्षेत्रों में अशोक विहार कॉलोनी, केंदुई, लखीबाग, मगध मेडिकल, भूसुंडा एवं जनकपुर सहित अन्य इलाके शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन घरों में कनेक्शन एवं गैस आपूर्ति शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी हो चुकी है, वहां बिना अनावश्यक विलंब के गैस आपूर्ति प्रारंभ की जाए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को मानव बल की संख्या बढ़ाकर पाइपलाइन बिछाने तथा नए कनेक्शन देने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

*बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में पीएनजी कनेक्शन पर विशेष जोर*
बैठक में बताया गया कि जिले के 27 बड़े होटलों में कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू की जा चुकी है, जिनमें बोधगया के आठ होटल शामिल हैं। बिपार्ड परिसर में भी पीएनजी के माध्यम से गैस आपूर्ति संचालित है। इसके अतिरिक्त रॉयल रेजिडेंसी होटल सहित अन्य बड़े प्रतिष्ठानों में भी पीएनजी का उपयोग किया जा रहा है।
आगामी पर्यटक सीजन को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने गया एवं बोधगया के सभी होटलों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अगले सात दिनों के भीतर बोधगया के होटलों में कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, बड़े होटलों एवं मॉनेस्ट्री को प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटक सीजन के दौरान ईंधन की उपलब्धता सुगम हो सके।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कमर्शियल गैस का उपयोग करने वाले संस्थानों से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु लगातार अभियान चलाया जाए। संबंधित पदाधिकारियों को व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कनेक्शन प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।

*शहर के 12 प्रमुख इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू*
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इंडियन ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गया शहर के 12 प्रमुख इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं तक सीधे पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इससे भविष्य में एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम करने तथा उपभोक्ताओं को ईंधन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
*पीएनजी से उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई लाभ*
पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी एवं भंडारण से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति होने से ईंधन का उपयोग अधिक सुविधाजनक होगा। प्राकृतिक गैस को अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन माना जाता है, जिससे पारंपरिक ईंधनों की तुलना में प्रदूषण कम करने में भी सहायता मिल सकती है।
परियोजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क विकसित करते समय निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आधुनिक तकनीकों के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही गैस आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गया एवं बोधगया में घरेलू तथा व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि आम नागरिकों, होटल संचालकों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इसका लाभ मिल सके।
*पीएनजी कनेक्शन के लिए यहां करें संपर्क*
पीएनजी कनेक्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन करने के लिए उपभोक्ता परियोजना की मार्केटिंग टीम के मोबाइल नंबर 8588862308 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया है कि इच्छुक उपभोक्ताओं के आवेदन प्राप्त कर कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित बनाई जाए, ताकि गया एवं बोधगया में पीएनजी परियोजना का विस्तार निर्धारित समयसीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार
Azamgarh27 Oct

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026
Surajpur27 Oct

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री
Gaya27 Oct

नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री

संख्या-cm-742 27/10/2026 'नशामुक्त बिहार अभियान' को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ
Moradabad27 Oct

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ

कांठ विधानसभा क्षेत्र 25 के ग्राम काजीखेड़ा में विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
IFWJ पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जयपुर शहीद स्मारक पर जुटेगा कारवां
Alwar27 Oct

IFWJ पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जयपुर शहीद स्मारक पर जुटेगा कारवां

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि: 28 अक्टूबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!