Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

किसानों की महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

28 Oct 2026, 11:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसानों की महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद की नगर पंचायत अगवानपुर में कांवड़ पथ बाईपास रोड स्थित कर्बला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार से उनके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।

FB IMG 1793178367286
महापंचायत में मंच पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।

महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनपद मुरादाबाद में भूमि अधिग्रहण से पहले सर्किल रेट बढ़ाकर बाजार मूल्य के बराबर किया जाए, ताकि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने मुरादाबाद में रिंग रोड के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण पर भी सवाल उठाए। टिकैत ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण निर्धारित स्थान के अनुरूप नहीं किया गया है और सड़क निर्माण के दौरान एलाइनमेंट में भी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

FB IMG 1793178370740
महापंचायत में मौजूद किसानों की भीड़।

महापंचायत में धान खरीद का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की तौल नहीं हो पा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से किसानों का धान तौलवाकर खरीद प्रक्रिया सुचारु कराने की मांग की। इसके अलावा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा जल्द दिलाने और मुरादाबाद में एम्स अस्पताल का निर्माण कराने की मांग भी की गई। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। इस दौरान इन सभी मांगों और समस्याओं को लेकर किसानों ने एक ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया। कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में बड़े आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर, जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पूर्व प्रधान शादाब चौधरी, मोबीन खां, बब्बू ठेकेदार, पुत्तन खां, इब्राहिम अहमद, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किया स्वागत
Moradabad28 Oct

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किया स्वागत

कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी उर्फ अंगद ने…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर में ब्राससिटी सहोदय के तहत हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता
Moradabad28 Oct

राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर में ब्राससिटी सहोदय के तहत हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपर छजलैट में बुधवार को ब्राससिटी सहोदय के अंतर्गत अंडर-19 बालक वर्ग…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा
Kushinagar28 Oct

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा
Kushinagar28 Oct

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!