Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के प्राथमिक विद्यालय माननगर में बच्चों को किया जागरूक

28 Oct 2026, 11:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के प्राथमिक विद्यालय माननगर में बच्चों को किया जागरूक - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर प्राथमिक विद्यालय माननगर में इको क्लब के तहत स्पेशल कैंपेन-6 के अंतर्गत चार बिन प्रणाली का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए चार रंगों के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई।

IMG 20261028 WA00632
अपना प्रोजेक्ट दिखातीं प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमारी ने विद्यार्थियों को हरे, नीले, लाल और काले रंग के डस्टबिन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निर्धारित डस्टबिन में डालने से विद्यालय और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखा जा सकता है। साथ ही, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना रहा, ताकि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
Sonbhadra14 Nov

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

पूरी खबर पढ़ें →
फ्लोरेंट एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित
Haridwar14 Nov

फ्लोरेंट एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित

फ्लोरेंट एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित हरिद्वार। शिवमपुरम…

पूरी खबर पढ़ें →
सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Ghazipur14 Nov

सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!