दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, तमंचे से फायरिंग का आरोप; तीन पर FIR
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ के उमरी कलां में किराने की दुकान पर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट और तमंचे से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। दुकानदार की शिकायत पर कांठ पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला ठेकेदारान निवासी इरफान अली ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 28 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के दूसरे मोहल्ले के निवासी रियासत अली उर्फ मुन्ना, जैद अली और कैफ अली उसकी दुकान में घुस आए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर पड़ोसी माजिद अली और इरफान के पिता अहमद अली बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने अहमद अली के मुंह पर डंडा मार दिया, जिससे उनका एक दांत टूट गया। आरोप है कि इसके बाद रियासत अली इरफान को दुकान से बाहर खींचकर ले गया और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इरफान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में कांठ पुलिस ने इरफान अली की तहरीर के आधार पर रियासत अली उर्फ मुन्ना, जैद अली और कैफ अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज: डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने ईवीएम की एफएलसी का किया निरीक्षण, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश महराजगंज29…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ एसपी ने की बैठक महराजगंज। धनतेरस…
पूरी खबर पढ़ें →
PET-2026 को लेकर महराजगंज कस्बे में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री- चार स्थानों…
पूरी खबर पढ़ें →
सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर से डिस्ट्रिक्ट हेड निशांत पंडित की रिपोर्ट :- उदयपुर के लालघाट में पत्रकार पिता-पुत्र से मारपीट, 3…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण के लिए सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन, 3.50 लाख रुपये की लागत से होगा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।