जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज: डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने ईवीएम की एफएलसी का किया निरीक्षण, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश
महराजगंज29 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने एफएलसी हॉल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति, मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, संबंधित रजिस्टरों में प्रविष्टियों और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अब तक 80.31 प्रतिशत बैलेट यूनिट (बीयू) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा 76.13 प्रतिशत वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच ओके हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया जाए। इस दौरान संबंधित निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757 @जनप्रतिनिधियों…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : तहसील क्षेत्र के ग्राम जमालपुर जेड़ा में मंदिर निर्माण को लेकर भूमि विवाद फिर से प्रशासनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 06.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।