जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने की अपील

जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने की अपील
महराजगंज, 29 अक्टूबर 2026
जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत संचालित यह प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में जागरूक करेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में फसल अवशेष बिल्कुल न जलाएं, बल्कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से उनका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिसका मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव भी नष्ट होते हैं।
पराली का उचित प्रबंधन, खेतों की उर्वरता का संरक्षण
डीएम ने कहा कि फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। किसान कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाकर पराली का समुचित निस्तारण करें। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और खेतों की उर्वरता भी बनी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है, जिसमें किसानों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने और पराली न जलाकर जिम्मेदार कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह सहित कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाएं और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






