खड़े हनुमान प्रतिमा की आधी रात को जांच, मशीन खराब होने का दावा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* धार्मिक नगरी उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा की कथित तौर पर आधी रात को गुपचुप तरीके से जांच किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जांच दल मशीनों के साथ मंदिर पहुंचा।
इस दौरान प्रतिमा की गहराई और मजबूती की जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मशीन खराब हो गई।
हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें एसडीएम एलएन गर्ग और आठ सदस्यीय जांच दल के सदस्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी टीम की मौजूदगी रही।
जांच किस उद्देश्य से कराई गई और मशीन खराब होने के बाद आगे क्या कार्रवाई हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस मामले में भाजपा पार्षद ने दावा किया कि रात करीब दो बजे तक खड़े हनुमान प्रतिमा की मशीनों से स्क्रीनिंग की गई।
उनके अनुसार, जांच के दौरान एसडीएम, नगर निगम, प्रशासन और भोपाल से आई टीम मौजूद थी। उन्होंने जांच की प्रक्रिया और उसके उद्देश्य को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने की जरूरत बताई।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि आधी रात को मंदिर में मशीनों से जांच कराने के पीछे उसकी मंशा क्या थी।
इस तरह की कार्रवाई से संदेह पैदा हो रहा है। फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा - खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम ज्योति बघेल द्वारा शुक्रवार को फर्म अमित एजेंसी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🇮🇳 बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, SSP ने सरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
इस शख्स को ध्यान से देखिए जिनको 10 बार उम्रकैद की सजा और 77 लाख 64 हजार रुपये…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिन्हा के निर्देशन एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे | इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा के थाना चीचली के अंतर्गत ग्राम कोठिया मैं दिनांक 28…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।