Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से “यातायात जागरूकता रैली” को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ किया गया। यातायात माह में यातायात

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से "यातायात जागरूकता रैली" को हरी झंडी दिखाकर यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ किया गया। यातायात माह में यातायात - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

जनपद सिद्धार्थनगर में “यातायात माह, नवम्बर-2026" को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर डॉ अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से "यातायात जागरूकता रैली" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

जागरुकता रैली रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से शुरु होकर पावर हाऊस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, साडी तिराहा व सनई चौराहो से होते हुए यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार व जन जागरुकता करते हुए वापस पुलिस लाईन आकर समाप्त हुई । यातायात जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में यातायात नियमों का पालन संबंधी जागरूकता जैसे- वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, हेलमेट पहनना, ओवरस्पीडिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने आदि महत्वपूर्ण यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर विश्वजीत सौरयान एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ मयंक द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन चन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव, आरक्षी कमलेश यादव, आरक्षी सूरज विश्वकर्मा व सभी यातायात कर्मी उपस्थित रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार
Sagar23 Nov

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने
error: Content is protected !!