Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

23 Nov 2026, 10:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

पुराने डिपो क्षेत्र में 25 से 30 कौओं की मौत से दहशत, तीन साल पहले इसी इलाके में मिल चुका है बर्ड फ्लू का संक्रमण

**आगर-मालवा।** शहर के पुराने डिपो क्षेत्र में 25 से 30 कौओं की अचानक मौत ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक साथ बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका गहरा गई है। हालांकि, संक्रमण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृत कौओं के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंचीं। पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद महाजन की टीम ने मृत कौओं के नमूने एकत्र किए। वहीं, नगर पालिका की टीम ने शेष मृत पक्षियों को सावधानीपूर्वक ट्रेंचिंग ग्राउंड में दफनाया। डॉ. महाजन के अनुसार, मृत कौओं का पोस्टमार्टम कराकर नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।

**तीन साल पहले भी सामने आया था बर्ड फ्लू**

इस घटना ने इसलिए भी चिंता बढ़ाई है, क्योंकि करीब तीन साल पहले इसी क्षेत्र में कौओं की मौत के बाद हुई जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। ऐसे में एक बार फिर उसी इलाके में बड़ी संख्या में कौओं की मौत को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, इस बार संक्रमण की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

**रात से पेड़ों से गिरने लगे कौए**

स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों के मुताबिक, रात से ही पेड़ों पर बैठे कौए अचानक नीचे गिरने लगे थे। इसके बाद लगातार पक्षियों की मौत का सिलसिला सामने आया। सुबह तक करीब 25 से 30 कौओं की मौत की जानकारी सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

**प्रशासन की अपील : मृत पक्षियों से बनाएं दूरी**

पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. एम.एल. जाटेलिया ने नागरिकों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर किसी भी मृत या बीमार पक्षी को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। जांच रिपोर्ट आने तक सावधानी बरतना जरूरी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार
Sagar23 Nov

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों…

पूरी खबर पढ़ें →
वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त
Sagar23 Nov

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!