जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 8349666200
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर में मनचले की सरेआम धुनाई! जैन मंदिर के पास युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बहनों ने पकड़ा तो भीड़ ने निकाला जुलूस
*आगर-मालवा।* रविवार देर शाम आगर का रानी सती मार्ग तिराहा अचानक रणक्षेत्र बन गया। जैन मंदिर के समीप एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगते ही माहौल गरमा गया। आरोप है कि सुसनेर निवासी युवक ने युवती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील इशारे किए। बस, फिर क्या था… युवती ने विरोध किया, अपनी बहनों को बुला लिया और मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक को घेर लिया।
*बहनों ने पकड़ा, भीड़ ने धुना, फिर निकला जुलूस*
युवती की बहनों और आसपास के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ युवक को धुनाई करते हुए जुलूस के रूप में कोतवाली थाने ले गई। सड़क पर चल रहे इस जुलूस को देखकर लोग ठिठक गए। किसी ने वीडियो बनाया तो कोई तमाशा देखता रहा।
सूचना मिलते ही टीआई नागेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को थाने लाए। बाद में युवती ने भी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
*मास्टर कॉलोनी के बाद अब जैन मंदिर… आखिर कब थमेंगे मनचले?*
कुछ दिन पहले मास्टर कॉलोनी में एक बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। अब जैन मंदिर के समीप हुई इस घटना के बाद सार्वजनिक स्थानों पर युवतियों की सुरक्षा और मनचलों पर कार्रवाई को लेकर शहर में जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस को मनचलों के खिलाफ सख्त अभियान चलाना होगा, ताकि कोई भी युवती सरेआम असुरक्षित महसूस न करे।
टीआई यादव के अनुसार पीड़िता के आवेदन पर जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#एक_साथ_दो_दो_झटके : भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव को महज दो दिनों में दोहरे झटको का सामना करना…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live TV News ताडोबात वाघासमोर बाईक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों…
पूरी खबर पढ़ें →
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित इस रक्तदान शिविर में पिछले वर्ष 207 यूनिट रक्तदान हुआ था, जबकि…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
पुराने डिपो क्षेत्र में 25 से 30 कौओं की मौत से दहशत, तीन साल पहले इसी इलाके में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।