अहेरीपुर से मुकुटपुर तक बन रहे खड़ंजे में मानक विहीन ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यप्रभारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग
इटावा। अहेरीपुर से मुकुटपुर तक जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण कार्य में मानक विहीन ईंटों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है।
निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही ईंटों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मौके से सामने आई तस्वीरों में खड़ंजा निर्माण के लिए बड़ी संख्या में ईंटें रखी दिखाई दे रही हैं।
आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंटों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़क की टिकाऊ क्षमता प्रभावित हो सकती है।
इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संबंधित कार्यप्रभारी से मांग की गई है कि निर्माण कार्य का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच कराई जाए। ईंटों की गुणवत्ता की जांच कर मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण खड़ंजा मिल सके।