Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sitapur

रेउसा के जगदीशपुर प्राइमरी विद्यालय में शिक्षा का उदय जा रहा है मजाक छः में से तीन अध्यापक नदारत बच्चे लगाते हैं झाड़ू

02 Nov 2026, 07:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेउसा के जगदीशपुर प्राइमरी विद्यालय में शिक्षा का उदय जा रहा है मजाक छः में से तीन अध्यापक नदारत बच्चे लगाते हैं झाड़ू - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

रेउसा के जगदीशपुर प्रा. विद्यालय में शिक्षा का मजाक: 6 में से 3 मास्टर नदारद, बच्चे लगाते हैं झाड़ू, DM का कोई डर नहीं

ग्राम पंचायत सुकेठा जगदीशपुर (रेउसा, सीतापुर)
सरकारी प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में जो हाल है, उसे देखकर आप कहेंगे – ये जंगल है कि विद्यालय है कि मास्टर का घर है?

पत्रकार की टीम जब मौके पर पहुंची तो विद्यालय पर कोई मास्टर नहीं मिला। बच्चे मैदान में कंचा खेलते मिले। पूछने पर बच्चों ने कहा – “मास्टर नहीं आते, इसलिए कंचा खेलते हैं।”

बच्चे खुद विद्यालय में झाड़ू लगाते मिले। बच्चों ने बताया – “मास्टर हमसे झाड़ू लगवाते हैं, साफ-सफाई करवाते हैं, एक मास्टर बैठकर पूरा दिन फोन चलाते हैं, पढ़ाई कोई नहीं कराता।”

समय का कोई पालन नहीं:
विद्यालय का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक है, लेकिन मास्टर 10:30 से 11:00 बजे आते हैं। पूछने पर मास्टर ने कहा – प्रधान, सचिव और सफाई कर्मचारी नहीं आते, इसलिए जंगल लगा है। वीडियो में विद्यालय परिसर में बड़ा-बड़ा जंगल साफ दिख रहा है।

कागजों में 6 टीचर, मौके पर 3 भी नहीं:
विद्यालय में 6 शिक्षकों की हाजिरी लगती है:
1. श्री विवेक कुमार (इ.प्र.अ.)
2. श्री संजय शुक्ला (स.अ.)
3. श्री सुनील कुमार मौर्य (स.अ.)
4. श्रीमती पल्लवी माधुर (स.अ.)
5. श्री छोटेलाल मौर्य (शि.मि.)
6. श्रीमती किरन मौर्य (शि.मि.)

लेकिन ग्रामीणों के अनुसार इनमें से 3 मास्टर कभी आते ही नहीं हैं। हाजिरी लगती है, वेतन पूरा निकलता है, पर पढ़ाते नहीं हैं।

बच्चों के खाने में भी गड़बड़ी है। खाना शुद्ध नहीं दिया जा रहा। रसोइया के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

सवाल – बच्चों का भविष्य कौन सुधारेगा
सरकार का साफ आदेश है कि बच्चों से झाड़ू नहीं लगवाई जाएगी, सफाई कर्मचारी लगाएगा। फिर भी यहां बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। जिलाधिकारी सीतापुर का इन मास्टरों को कोई डर ही नहीं है।

एक तरफ योगी सरकार विद्यालयों के कायाकल्प पर करोड़ों खर्च कर रही है, दूसरी तरफ प्रधान, सचिव और मास्टर मिलकर विद्यालय के नाम पर फर्जी पैसा निकालने का धंधा कर रहे हैं।

पत्रकार टीम की मांग:
जिलाधिकारी सीतापुर, BSA सीतापुर और योगी सरकार इस विद्यालय की तुरंत जांच कराए। दोषी मास्टरों, प्रधान और सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। बच्चों से झाड़ू लगवाना बंद कराया जाए और 9 से 3 बजे तक सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

अब देखना है कि इस खबर के बाद प्रशासन जागता है या फिर जगदीशपुर के बच्चे ऐसे ही कंचा खेलते और झाड़ू लगाते रहेंगे

सीतापुर से प्रदीप कुमार अवस्थी की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे र
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे र
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bharatpur25 Nov

बयाना जिला प्रमुख चुनाव की हलचल के बाद कांग्रेसी नेताओं के गैगसा माइंस पर पहुंची विभाग की टीम

भरतपुर, बयाना : जिला प्रमुख चुनाव के बीच कांग्रेस नेताओं की गैंगसा इकाइयों पर पहुंची माइंस विभाग की…

पूरी खबर पढ़ें →
आबू रोड में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 115 मरीजों को जांच कर दी दवाइयां , 42 मरीज उदयपुर रेफर |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड
Sirohi25 Nov

आबू रोड में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 115 मरीजों को जांच कर दी दवाइयां , 42 मरीज उदयपुर रेफर |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड

*Press Not:* आबूरोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 115 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां, 42 मरीज उदयपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhamtari25 Nov

171 किसानों की गिरदावरी/पी.बी./डीएईएस सत्यापन समस्या को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

171 किसानों की गिरदावरी/पी.बी./डीएईएस सत्यापन समस्या को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग 7दिन में निराकरण नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!