कार्यक्रम में कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने बताई योजनाएं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ के तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से दुर्घटना से प्रभावित कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकार उनके कठिन समय में सहारा बन रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना पीड़ित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उनके जीवन में आशा का संचार करती है। यह सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है।

इस दौरान 17 नवंबर 2025 को ट्रेन दुर्घटना में मरे क्षेत्र के गांव फलैदा ईसापुर के अमीचंद्र और 25 फरवरी 2026 को रेल दुर्घटना में मरे कांठ के गांव महमूदपुर माफी निवासी हेमराज सिंह के परिजनों को योजना के अंतर्गत पांच-पांच लाख रुपये की सहायता के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी कांठ मयंक कुंडू, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व खंड विकास अधिकारी छजलैट आईएएस शक्ति दुबे, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, लेखपाल अंकित सक्सेना आदि रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धमतरी/ जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने छत्तीसगढ़ी बोली में संबोधन देते…
पूरी खबर पढ़ें →
धवारी स्टेडियम के नाम परिवर्तन पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, बोले– राजनीति के चाणक्य थे अर्जुन सिंह,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई, करीब 60 पदाधिकारियों पर गिरी गाज; प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी:- सांकरा–नगरी मार्ग पर कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य्प्रदेश के गुना मे निरीक्षक श्री महबूब खान उप निरीक्षक श्री रविंद्र जेन सहायक उप निरीक्षक श्री शिवकुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राही अब ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।