Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

राज्योत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने दी स्थापना दिवस की बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर

04 Nov 2026, 12:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राज्योत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने दी स्थापना दिवस की बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर - धमतरी, छत्तीसगढ़

धमतरी/ जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने छत्तीसगढ़ी बोली में संबोधन देते हुए प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस गौरव, उत्साह और आत्मसम्मान का पर्व है। प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को सामूहिक संकल्प और सहभागिता के साथ आगे बढ़ना होगा।

श्री सार्वा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, युवाओं, माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों और नागरिकों का आत्मीय अभिवादन करते हुए कहा कि 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच और छत्तीसगढ़वासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं के अनुरूप पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। यह दिन प्रदेश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के सामर्थ्य के बल पर प्रदेश देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विकास की यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित धमतरी का निर्माण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना, महिलाओं का सशक्तीकरण तथा किसानों और श्रमिकों की समृद्धि सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना आवश्यक है।

अंत में श्री सार्वा ने सभी से छत्तीसगढ़ की प्रगति, समृद्धि और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव-2026 का शुभारंभ कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदरचंद चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, उपाध्यक्ष गोकरण साहू, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय, वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l
गोवर्धन पूजा पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.80 लाख से अधिक की सामग्री जब्त
Uttar Bastar Kanker11 Nov

गोवर्धन पूजा पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.80 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

कोरर/कांकेर। गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरर पुलिस ने जुआ खेलने…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
Kaimur (Bhabua)11 Nov

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल
Begusarai11 Nov

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
Kaimur (Bhabua)11 Nov

चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!