Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज, शाह के दौरे से पहले सीएम सैनी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

03 Nov 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज, शाह के दौरे से पहले सीएम सैनी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी।

मुख्य सचिव ने बैठक की आधिकारिक अधिसूचना जारी की  है। फिलहाल कैबिनेट का एजेंडा नहीं जारी हुआ।

सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। संभावना है कि बैठक में गुजरात दौरे में मिले करीब 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर  रणनीति बन सकती है।

सेमीकंडक्टर, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के निवेश प्रस्तावों पर फोकस रहेगा। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों को जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर हो सकती चर्चा
रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी जैसी मांगों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित की नई नीतियों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

जानकारी हो कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे हरियाणा आएंगे। करनाल में पदयात्रा और अंबाला में शहीद स्मारक के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाह के दौरे से पहले कैबिनेट बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur19 Nov

दपूम. रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जानें जानें का फैसला किया

रेल.यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में कन्फर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दपूम. रेलवे प्रशासन नें दो…

पूरी खबर पढ़ें →
बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Varanasi19 Nov

बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बृहस्पतिवार 19 नवम्बर 2026 वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ…

पूरी खबर पढ़ें →
मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
Azamgarh19 Nov

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद-नेताओं के क्षेत्र में भी सुरक्षित नहीं जनता! पाली में खुले ट्रांसफॉर्मर और लटकते तार, शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग मौन क्यों?
error: Content is protected !!