Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जनजागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र मुख्यातिथि अजय चंद्राकर

03 Nov 2026, 05:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जनजागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र मुख्यातिथि अजय चंद्राकर - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छःग )

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 02 नवंबर 2026 को एकलव्य खेल मैदान, धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह के प्रारंभ में धमतरी पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की मधुर एवं ओजस्वी धुनों ने पूरे आयोजन स्थल को राष्ट्रभक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा राज्योत्सव स्थल पर विशेष जनजागरूकता एवं प्रदर्शनी स्टॉल स्थापित किया गया, जहां नवीन आपराधिक कानूनों, यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति एवं नक्सल विरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आकर्षक एवं सरल माध्यमों से आम नागरिकों तक पहुंचाई गईं।

*मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर विधायक कुरूद सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया अवलोकन*

राज्योत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर सहित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक रंजना साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने धमतरी पुलिस के स्टॉल का भ्रमण किया।

इस दौरान अतिथियों ने नवीन आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात सुरक्षा तथा पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधुनिक हथियारों एवं उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों ने धमतरी पुलिस की इस अभिनव जनजागरूकता पहल की सराहना की।

*“सेल्फी विथ मी” जोन बना राज्योत्सव का विशेष आकर्षण*

धमतरी पुलिस द्वारा स्थापित आकर्षक *“सेल्फी विथ मी” एवं पुलिस कट-आउट फोटो जोन* राज्योत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां बच्चों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने पुलिस जवानों के साथ उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

पुलिस और आमजन के बीच आत्मीय संवाद एवं विश्वास को बढ़ावा देने वाली इस पहल को नागरिकों का भरपूर प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस स्टॉल पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यादगार तस्वीरें लेकर इस आयोजन को यादगार बनाया।

*प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई सुरक्षा एवं जागरूकता की महत्वपूर्ण जानकारी*

धमतरी पुलिस के स्टॉल में विभिन्न शाखाओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं।

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर जागरूक किया गया-
▪️ *नवीन आपराधिक कानून:* नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों एवं नागरिकों के अधिकारों की जानकारी।

▪️ *यातायात सुरक्षा:* यातायात नियमों के उल्लंघन पर कानूनी प्रावधान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय।

▪️ *हाईवे पेट्रोलिंग:* सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने एवं गोल्डन ऑवर के महत्व की जानकारी।

▪️ *साइबर सुरक्षा:* ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, ओटीपी एवं यूपीआई फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूकता।

▪️ *नशा मुक्ति:* नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

▪️ *आधुनिक हथियार एवं उपकरण:** पुलिस के आधुनिक हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी के माध्यम से उनकी उपयोगिता से अवगत कराया गया।

प्रदर्शनी में पोस्टर, बैनर, मॉडल एवं डेमो के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमावली, साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान से संबंधित पाम्पलेट वितरित कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

*पुलिस की विभिन्न शाखाओं ने निभाई सक्रिय सहभागिता*

इस जनजागरूकता अभियान में धमतरी पुलिस की आर्मोरर टीम, यातायात शाखा, साइबर सेल एवं थाना स्टाफ ने समन्वित रूप से सहभागिता निभाई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित यातायात व्यवहार एवं पुलिस की विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

आम नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक संवाद को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।

*धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील*

धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क पर हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, यूपीआई पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर **1930** पर शिकायत दर्ज कराएं।

*धमतरी पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जागरूकता, सहभागिता एवं जनविश्वास के माध्यम से एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना भी है। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के लिए तत्पर है।*

*कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा, वनमंडलाधिकारी कृष्ण जाधव, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी रुद्री, थाना प्रभारी अर्जुनी, सहायक उपनिरीक्षक राजपूत सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kurukshetra Updates
Kurukshetra03 Nov

Kurukshetra Updates

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा रोडवेज के लिए 500 पूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!