छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है।
इसका उदाहरण छावनी थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां वैवाहिक संबंध को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खुशियों में बदल गया। पुलिस की पहल और समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
इसके बाद थाने के सामने स्थित मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।मलौली गोसाई निवासी बैजंती और विजय कुमार के बीच वैवाहिक संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। मामला थाने तक पहुंचा और इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया गया।
विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए छावनी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और उनकी बात सुनी। पुलिस ने आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया।
काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई और विवाह के लिए राजी हो गए।इसके बाद दोनों परिवारों के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में थाने के सामने स्थित मंदिर में पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। पुलिस की इस पहल से जहां लंबे समय से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हुआ, वहीं दोनों परिवारों के बीच रिश्तों की नई शुरुआत का रास्ता भी खुल गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा रोडवेज के लिए 500 पूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रो. हरदीप आनंद ने 3 नवंबर, 2026 को रसायन…
पूरी खबर पढ़ें →
फतेहाबाद मे किसानो ने अपनी मांगो को लेकर लघु सचिवालय को घेर कर किया जोरदार प्रदर्शन। किसानो के…
पूरी खबर पढ़ें →
फतेहाबाद मे किसानो ने अपनी मांगो को लेकर लघु सचिवालय को घेर कर किया जोरदार प्रदर्शन। किसानो के…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर जिले का एक ऐसा चेहरा जो पहचान का मोहताज नहीं, प्रिंस शर्मा ने नए दायित्व को सम्हालने…
पूरी खबर पढ़ें →
सिरसा के कालावली मे युवा कांग्रेस के हल्का अध्यक्ष लवप्रीत की जमीनी झगड़े के चलते आज हत्या करदी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।