Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराकर दंपती घायल, हाईवे देवदूत ने पहुंचाया अस्पताल

03 Nov 2026, 05:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराकर दंपती घायल, हाईवे देवदूत ने पहुंचाया अस्पताल - BASTI, उत्तर प्रदेश

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े मृत पशु के चलते बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए।

दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, सलेमपुर पांडे निवासी जगदंबा वर्मा (50) मंगलवार सुबह अपनी पत्नी सीमा वर्मा के साथ बाइक से दवा कराने जा रहे थे।

अभी वे ग्राम ककुआ रावत के सामने पहुंचे थे कि सड़क पर पड़े मृत पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा के सहयोग से घायलों को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहीं, सड़क से मृत पशु को हटवाने के लिए एनएचएआई को सूचना दी गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kurukshetra Updates
Kurukshetra03 Nov

Kurukshetra Updates

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा रोडवेज के लिए 500 पूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!