Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

उपमुख्यमंत्री पहुंचे शहीद दिलिप पुरी के पैतृक गांव दी श्रद्धांजलि जाना परिवार का हाल दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

03 Nov 2026, 05:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उपमुख्यमंत्री पहुंचे शहीद दिलिप पुरी के पैतृक गांव दी श्रद्धांजलि जाना परिवार का हाल दिया हरसंभव मदद का आश्वासन - धार, मध्य प्रदेश

बरमंडल – शहीद थाना प्रभारी दिलीप पूरी को श्रद्धांजलि देने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को बरमंडल स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने शहीद के पिता , भाई , बच्चों को सांत्वना देते हुए शासन स्तर पर हर संभव मदद की बात कही।

शहीद टीआई दिलीप पूरी के पिता ओमप्रकाश पूरी और धर्मेंद्र पूरी और बिटिया , बेटे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शहीद की पत्नी को भी ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रतिमा बनाई जाने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाये, और पत्नी को इंदौर कमिशनर आफिस में ही रखा जाये फिल्ड वर्क नहीं दिया जाये तथा सीबीआई जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई आदि अनेक चर्चा हुई जीस पर उपमुख्यमंत्री ने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दियाशाहिद के पिताजी से भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चर्चा की तथा परिवार की स्थिति जानी इस पर पिता ने दोनों पत्नी का एक छोटी सी दुकान करना बताया इस पर मुख्यमंत्री ने 50 लाख माता पिता और 50 लाख पत्नी को एक करोड़ राशि में से देने की घोषणा की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी , कलेक्टर राजीव रंजन मीणा , पुलिस कप्तान सचिन शर्मा , एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ , एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौजूद रहे।

शहीद टीआई दिलीप पूरी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात् उपमुख्यमंत्री श्रीराम रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचे जहां किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक परियोजना से जोड़ने की मांग रखी जिस पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तक किसानों की बात रख नर्मदा माही लिंक परियोजना के तहत शीघ्र जोड़ने का आश्वासन दिया तत्पश्चात भाजपा नेता अमित सोनी के निवास पर पहुंचकर उनके पिता मीसाबंदी ओमप्रकाश सोनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए व पत्नी कोे सांत्वना दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kurukshetra Updates
Kurukshetra03 Nov

Kurukshetra Updates

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा रोडवेज के लिए 500 पूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!