घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त
पाली, 03 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण, व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच दल ने सोजत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6 प्रतिष्ठानों से कुल 16 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया के साथ गठित जांच दल ने मोड़ भट्टा सोजत स्थित चौधरी रेस्टोरेंट से 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए। इसी प्रकार सोजत बस स्टैण्ड स्थित जीवाराम नमकीन भण्डार से 2, श्री यादे रेस्टोरेंट से 3, कृष्ण कन्हैया रेस्टोरेंट से 2, आशापुरा भोजनालय से 2 तथा बालाजी स्वीट से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विभागीय निर्देशों की पालना में जिलेभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग, अवैध भण्डारण एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया की संयुक्त जांच दल टीम मौजूद रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

राजस्थान के अलवर जिले के खेरली कस्बे में दीपावली पर्व को लेकर इस बार खास रौनक देखने को…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे मातरम् न्यूज़' लाइव टीवी के जिला प्रतिनिधि :डॉ. पिंटू पाल पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला…
पूरी खबर पढ़ें →
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 63 लाख 32 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी, राजुरा पुलिस ने दो आरोपियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनौली में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग विभाग और SSB की संयुक्त छापेमारी, मचा हड़कंप सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगी सब्सिडी, महिलाओं को वितरित किए गए डेमो चेक…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना : कौड़ापुरा गांव में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।