बिजनौर: प्रतिबंधित कैप्सूल मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दो आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिका ख़ारिज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित कैप्सूल
बिजनौर। प्रतिबंधित कैप्सूल रखने और उनकी खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में बिजनौर की एनडीपीएस एक्ट अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने आरोपी वासु मित्तल की जमानत अर्जी और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत मित्तल ने दोनों मामलों में राहत देने से इनकार कर दिया।
विशेष लोक अभियोजक रितेश कुमार चौहान के अनुसार, नजीबाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक गजेंद्र उज्जवल ने 21 अक्टूबर 2026 को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोहल्ला संतोमालन निवासी वासु मित्तल पुत्र ईश्वर शरण मित्तल को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान वासु के कब्जे से 164 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह ये कैप्सूल निर्वाल मेडिकल स्टोर से खरीदता था। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मेडिकल स्टोर पहुंची, जहां दुकान के मालिक विनीत निर्मल पुत्र राकेश सिंह, निवासी ग्राम गाजीपुर, थाना कोतवाली देहात से पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल स्टोर संचालक विनीत निर्मल प्रतिबंधित कैप्सूल रखने संबंधी लाइसेंस नहीं दिखा सका। दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस को 960 प्रतिबंधित कैप्सूल और बरामद हुए। पूछताछ में विनीत ने कथित तौर पर बताया कि वह ये कैप्सूल सावेज पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी ग्राम शहाबपुर उर्फ हिंदूपुर, थाना नजीबाबाद से खरीदता था।
मामले में अदालत ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वासु मित्तल की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वहीं, इसी प्रकरण में सावेज की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका भी निरस्त कर दी गई।
फिलहाल अदालत के इस फैसले से प्रतिबंधित कैप्सूल की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में आरोपियों को कानूनी राहत नहीं मिल सकी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वन्दे मातरम् न्यूज़' लाइव टीवी के जिला प्रतिनिधि :डॉ. पिंटू पाल पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🔥 कटरा बाजार में रोजगार का महासंग्राम! 600 से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन, 10 को मौके पर…
पूरी खबर पढ़ें →
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 63 लाख 32 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी, राजुरा पुलिस ने दो आरोपियों…
पूरी खबर पढ़ें →
🔥 कटरा बाजार में रोजगार का महासंग्राम! 600 से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन, 10 को मौके पर…
पूरी खबर पढ़ें →
*लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग* *आकर्षक रंगोलियों ने मोहा मन,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमुहम्मदाबाद: थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत कुतुबपुर में 01.11.2026 को आवेदिका इन्दली देवी ने बताया कि कुछ पशुओं की हालत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।