आगरा: नगर निगम के डंपर ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*आगरा: नगर निगम के डंपर ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत*
*आगरा, 4 नवंबर 2026*
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोचिंग जा रही स्कूटी सवार कक्षा 9 की छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा सुबह करीब 8 बजे मधुनगर में आरएमओ चौराहे के पास हुआ। टक्कर लगते ही छात्रा स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे फंस गई। राहगीरों और पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान सेवला जाट निवासी उमेश की बेटी रिया के रूप में हुई है। वह रोजाना स्कूटी से कोचिंग जाती थी।
हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
*- नरेन्द्र कुमार, जिला रिपोर्टर*
*वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़, आगरा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsशुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां मिट्टी के दीये,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने दीपावली के दौरान सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर में बम बटक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में अखंड ज्योति शोभायात्रा धूमधाम…
पूरी खबर पढ़ें →
उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 धार जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।