लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग*
*आकर्षक रंगोलियों ने मोहा मन, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित*
रुपईडीहा बहराइच। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रुपईडीहा परिसर में आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोलियां सजाईं। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों के साथ धनुष-बाण, दीपक लिए महिला तथा समसामयिक विषयों पर आधारित रंगोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्राओं की कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति और मेहनत की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी खेम सिंह रहे। इस अवसर पर सुचित सिंह, रोहित पांडेय, पुष्कर राय सहित लैंड पोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रबंधक डॉ. यशपाल, दिवाकर पाठक, प्रधानाचार्या आशा अधिकारी, शिक्षिका कोमल दीक्षित और लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की रंगोलियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए दो-दो श्रेष्ठ रंगोलियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि खेम सिंह ने चयनित छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनमें कला के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपरभणी : खरीफ सीजन में फसलों को हुए नुकसान और प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण आर्थिक संकट का…
पूरी खबर पढ़ें →
बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि हमारे समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान में खुशियाँ,…
पूरी खबर पढ़ें →
*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।