दीपावली से पहले अणु किरण कॉलोनी के मंदिरों की करवाई सफाई, पालिका ने भेजा स्प्रे जेट वाहन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर – दुर्गालाल पालीवाल
बेगू / रावतभाटा। दीपावली पर्व की तैयारियों के मद्देनजर वार्ड नंबर 28 स्थित परमाणु बिजलीघर की आवासीय अणु किरण कॉलोनी के मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पार्षद मनीष गिरी की पहल पर नगर पालिका की ओर से हठीले हनुमान मंदिर एवं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर की साफ-सफाई और धुलाई करवाई गई।
पार्षद मनीष गिरी ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर से मंदिरों की सफाई के लिए स्प्रे जेट वाहन एवं सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने का आग्रह किया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्प्रे जेट वाहन और दो सफाई कर्मचारियों को मंदिरों की सफाई के लिए भेजा। कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की सफाई एवं धुलाई की।
दीपावली से पूर्व नगर पालिका की इस पहल पर कॉलोनीवासियों एवं मंदिर के पुरोहित ने प्रसन्नता जताते हुए नगर पालिका प्रशासन और पार्षद का आभार व्यक्त किया। पार्षद मनीष गिरी ने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कॉलोनीवासियों को नगर पालिका की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंदिर के पुरोहित एवं मंदिर कमेटी ने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, पार्षद मनीष गिरी, पार्षद राजू रनवा, नगर पालिका जमादार शिवा चनाल, मनीष कुमार, राम सिंह तथा अग्निशमन विभाग के प्रीतम, चुन्नी सिंह एवं नज़ीर खान का सहयोग के लिए आभार जताया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसवाई माधोपुर के ग्राम भाड़ोती पंचायत में सरपंच के लिए दीनदयाल मीणा के सामने किस परिवार से ताल्लुक…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर में विंटेज कर में निकाला जुलूस बाबा श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर जागरूक्ष शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को एक निजी कॉलेज में…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के सैन मोहल्ले में धाधल (सेन) समाज की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच भन्नाराम बेड़ा सहित जनप्रतिनिधियों…
पूरी खबर पढ़ें →
> *फागोतरा, जालौर।* ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर आदा राम देवासी ने जीत दर्ज की है।…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर के चिलकाना में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा! 8…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।