Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सीएलजी बैठक में शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

05 Nov 2026, 07:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सीएलजी बैठक में शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील - NAGAUR, राजस्थान

पादू कलां। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए पादू कलां पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इसी को लेकर स्थानीय पुलिस थाना परिसर में सीएलजी (सामुदायिक संपर्क समूह), सी-मित्रों एवं पुलिस मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी (सीओ) अजीत पाल ने की, जबकि थाना अधिकारी देवी लाल ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने सुझाव रखे। शांति और भाईचारे के साथ मनाएं दीपावली
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अजीत पाल ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी भाईचारे का पर्व है।

सभी नागरिकों को यह त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त, यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान
थाना अधिकारी देवी लाल ने त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान कस्बे एवं मुख्य बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थानों पर लाइसेंसधारियों द्वारा ही किए जाने तथा अग्निशमन एवं सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने की बात कही।

साथ ही बाजारों में यातायात बाधित नहीं हो, इसके लिए नो-पार्किंग व्यवस्था की पालना करवाने और आमजन से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। व्यापारियों एवं सीएलजी सदस्यों ने दिए सुझाव
बैठक में उपस्थित व्यापारियों, सीएलजी सदस्यों एवं पुलिस मित्रों ने त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।

पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए भरोसा दिलाया कि दीपावली के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन सुनील कुमार चौहान, पादू कलां सरपंच भन्ना राम बेड़ा, अशोक कुमार चौहान, दला राम गटीयाला, पवन लखारा, गोविंद टाडा, रमेश पारीक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि दीपावली का पर्व शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!