धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश, थाना प्रभारी ने व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बेलघाट/गोरखपुर। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को देखते हुए बेलघाट पुलिस ने बाजार और कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
गुरुवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ बेलघाट चौराहे से लेकर कस्बे की विभिन्न दुकानों का एक-एक कर जायजा लिया और व्यापारियों एवं दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने विशेष रूप से सराफा दुकानदारों को अपनी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्पष्ट तस्वीर और सही जानकारी मिल सके।
उन्होंने दुकानदारों से कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए अपनी दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी, लूट या अन्य अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी घटना से निपटा जा सके। पुलिस टीम ने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मनाने की अपील की।
पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास देखने को मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमाय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन डीडवाना-कुचामन, मेरा युवा भारत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगोंडा जिले के चौरी चौराहा पर माननीय विधायक श्री बावन सिंह जी के द्वारा होने वाली बाबा बागेश्वर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।