Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ का भव्य आयोजन सम्पन्न

05 Nov 2026, 09:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं 'विकसित भारत युवा संसद 2027' का भव्य आयोजन सम्पन्न - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 5 नवंबर 2026

200 से अधिक युवाओं ने कला, संस्कृति और भाषण के माध्यम से दिखाया अपना हुनर

विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व

न्यू टाउन हॉल, धनबाद में जिला खेल कार्यालय, धनबाद एवं 'माय भारत', धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत 'विकसित भारत युवा संसद 2027' के जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस समागम में धनबाद जिले के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  

विभिन्न विधाओं में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
जिला स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक लोकगीत और सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला व रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया।  

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम – कृति अग्रवाल, द्वितीय – खुशबू कुमारी, तृतीय – अभिषेक चौधरी।  

कविता लेखन प्रतियोगिता: प्रथम – रहनुमा, द्वितीय – शुभम कुमार झा, तृतीय – काजल कुमारी।  

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता: प्रथम – कला निकेतन (धनबाद), द्वितीय – पी.के. रॉय कॉलेज (धनबाद), तृतीय – गुरु नानक कॉलेज (धनबाद)।  

सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता: प्रथम – सृष्टि गोस्वामी की टीम, द्वितीय – टीम कलंदर।  

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम – दीपशिखा दास की टीम, द्वितीय – पायल बनर्जी, तृतीय – रिया एंड ग्रुप।  

युवा महोत्सव की इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रथम स्थान प्राप्त विजेता आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

'विकसित भारत युवा संसद 2027': 'One Nation, One Election' पर युवाओं ने रखे विचार

'माय भारत' द्वारा आयोजित 'विकसित भारत युवा संसद 2027' में युवाओं ने देश के ज्वलंत और महत्वपूर्ण विषय "One Nation, One Election" पर हिंदी व अंग्रेजी में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना तथा राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना था।  

भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तनु गुप्ता ने प्रथम स्थान, छोटू कुमार ने द्वितीय स्थान और रोहिणी कुमारी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहाँ से चयनित होकर वे संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुँचेंगे।  

पारदर्शी मूल्यांकन एवं सफल प्रबंधन

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विभिन्न कला विधाओं के विशेषज्ञों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया था।  

चित्रकला: श्री शक्ति रविदास, श्री जलेश्वर महतो एवं श्रीमती उर्मिला सिन्हा।  

सामूहिक लोकगीत: मो. हारून रशीद, पंकज कुमार दुबे एवं रॉबिन कुमार चौहान।  

कविता लेखन: सुश्री सुधा राजस्वी मिश्रा, श्रीमती मंजू सारण एवं श्री धर्मवीर।  

नुक्कड़ नाटक: श्री वशिष्ठ सिन्हा, श्री शैलेंद्र भट्ट एवं श्री कैश आलम।  

सामूहिक नृत्य: संजय भारद्वाज, सुश्री अनुराधा, सुश्री स्मृति चंद्रा एवं सुश्री सरसी चंद्रा।  

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संतोष कुमार, श्री शुभाशीष साहा, सुश्री नमिता टुडू, श्री संदीप कुमार डे, श्री लक्ष्मण मुर्मू एवं श्रीमती रिंकू गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।  

गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपाल चंद्र ओझा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी (धनबाद) श्री उमेश लोहरा, उपनिदेशक ('माय भारत', धनबाद) श्री सुरकांत कुमार सहित विभिन्न कला संस्थानों के प्रतिनिधि, खेल कार्यालय एवं 'माय भारत' के कर्मी उपस्थित थे।  

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने तथा कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। आयोजन का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ।  

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Gorakhpur05 Nov

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे…

पूरी खबर पढ़ें →

error: Content is protected !!