उदयपुर से चित्तौरगढ़ रोड पर देबारी से अहमदाबाद की तरफ जानें वाले मार्ग चढाई के रास्ते पर फिर हुआ भीषण हादसा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उदयपुर (राजस्थान) से निशांत पंडित की रिपोर्ट
देबारी में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
उदयपुर से चित्तौरगढ़ रोड पर देबारी से अहमदाबाद की तरफ जानें वाले मार्ग चढाई के रास्ते पर फिर हुआ भीषण हादसा, बाबूदास वैष्णव वैरागी ने गंवाई जान
उदयपुर। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर देबारी सर्किल के समीप अहमदाबाद जाने वाले मार्ग के ऊपर जानें वाली चढाई पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महाराज की खेड़ी निवासी बाबूदास जी वैष्णव वैरागी (60 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बाबूदास जी ट्रक की चपेट में आकर उसके नीचे आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
खतरनाक एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा देबारी से अहमदाबाद की चढाई वाला रास्ता
देबारी सर्किल और अहमदाबाद मार्ग पर अब लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई परिवार अपनों को खो चुके हैं।
यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है। अहमदाबाद की ओर जाने वाले वाहन इस चढ़ाई पर तेज गति से निकलते हैं। ऐसे में वाहनों की रफ्तार और मार्ग की बनावट दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है।
आखिर कब जागेगा प्रशासन?
लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इस स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियंत्रण, संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल, पर्याप्त रोशनी और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े।
एक हादसा, एक मौत और एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। आखिर इस खतरनाक रास्ते पर स्थायी समाधान कब होगा?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सीरोही रोडवेज डिपो की बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल अस्पताल में भर्ती।…
पूरी खबर पढ़ें →
*विधिक माप विज्ञान विभाग ने मिठाई की दुकानों का किया निरीक्षण* *दो फर्मों पर लगाया 6 हजार रुपये…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा नदबई के ग्राम कटारा में मतदान केंद्र का…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर (राजस्थान) से निशांत पंडित की रिपोर्ट देबारी में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर (राजस्थान) से निशांत पंडित की रिपोर्ट देबारी में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर (राजस्थान) से निशांत पंडित की रिपोर्ट देबारी में ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।