Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त होने तक रामानुजनगर में राजू होटल बंद रखने के निर्देश

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त होने तक रामानुजनगर में राजू होटल बंद रखने के निर्देश - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

दीपावली विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

सूरजपुर / दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार तथा अभिहित अधिकारी श्रीमती पुष्पराज के मार्गदर्शन में रामानुजनगर बस स्टैंड के समीप स्थित राजू होटल का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान होटल के रसोई घर में व्यापक स्तर पर अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार किया जाना पाया गया। साथ ही काले पड़ चुके तेल का उपयोग किया जा रहा था। निरिक्षण के दौरान होटल संचालक द्वारा मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।
खाद्य सुरक्षा मानकों एवं स्वच्छता संबंधी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए होटल से खोआ का विधिक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। साथ ही परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने एवं वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने तक होटल को बंद रखने के निर्देश देते हुए नोटिस चस्पा किया गया। विशेष जांच अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के उपयोग संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar23 Nov

हरिद्वार से 13 निरीक्षकों का तबादला, रवानगी से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं।

हरिद्वार से 13 निरीक्षकों का तबादला, रवानगी से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यालय में…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत आसकंद्रा के नव निर्वाचित सरपंच समदा बाईसा ने संभाला कार्यभार
Jaisalmer23 Nov

ग्राम पंचायत आसकंद्रा के नव निर्वाचित सरपंच समदा बाईसा ने संभाला कार्यभार

ग्राम पंचायत आसकंद्रा की नवनिर्वाचित सरपंच समदा बाईसा ने आज विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण…

पूरी खबर पढ़ें →
डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक
Sagar23 Nov

डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!