दो अलग -अलग सड़क हादसों में छात्रा समेत दो घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_।कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में कक्षा दो की छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पहली घटना बैरखड़ गांव निवासी रामलाल की 6 वर्षीय बेटी मनीषा पिछले तीन वर्षों से डुमरडीहा गांव में अपने नाना विजय के घर रहकर पढ़ाई कर रही है।वह कक्षा दो की छात्रा है। शनिवार शाम करीब 5 बजे डुमरडीहा भट्टी मोड़ से लगभग 500 मीटर आगे लिलासी मोड़ के पास वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दुद्धी से महुअरिया की ओर जा रहा था। घायल मनीषा को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां डॉ.
ऐमन अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं दूसरी घटना झारखंड के सगमा निवासी विवेकानंद गुप्ता (28)पुत्र सूर्यदेव साव , हिंडालको रेणुकूट से ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रजखड़ स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह घायल हो गए।
विवेकानंद ने पीछे आ रहे अपने साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद साथियों ने उन्हें बाइक से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ग्राम पंचायत आसकंद्रा की नवनिर्वाचित सरपंच समदा बाईसा ने आज विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय समीक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा | सुभाष पार्क चौराहा* *मेट्रो पिलर के नीचे फंसा पूरा चौराहा, 102 एम्बुलेंस भी जाम में फंसी,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवंदे भारत सुमित गुप्ता न्यूज़ रिपोर्टर हरदोई
पूरी खबर पढ़ें →
एक्सिस बैंक के एटीएम से 20 लाख और यूनियन बैंक से 44 हजार रुपये चोरी (ब्यूरो चीफ विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।