Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

61 घंटे तक तालाब में जिंदगी की तलाश, आखिर पानी से बाहर आया ओमप्रकाश का शव

23 Nov 2026, 01:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
61 घंटे तक तालाब में जिंदगी की तलाश, आखिर पानी से बाहर आया ओमप्रकाश का शव - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी तलाश सोमवार सुबह उस वक्त खत्म हुई, जब तालाब में डूबे 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव पानी से बाहर दिखाई दिया।

करीब 61 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद ओमप्रकाश टहलने के लिए तालाब की तरफ गए थे।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। पिता को डूबता देख छोटी बेटी प्रीति ने शोर मचाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, ओमप्रकाश पानी में समा चुके थे।

घटना के बाद ग्रामीणों ने रातभर अपने स्तर से त*लाश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया।

इसके बाद एसडीआरएफ और एसएसबी के गोताखोरों ने करीब 48 घंटे तक तालाब में अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार तलाश के बावजूद शव नहीं मिलने से परिवार और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं भी उठने लगी थीं।

इसी बीच सोमवार सुबह करीब सात बजे ओमप्रकाश का शव तालाब के पानी से बाहर दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

ओमप्रकाश चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी कलावती, दो बेटियां नंदनी और प्रीति तथा एक बेटा अरुण है।

परिवार के सामने अब दुखों के साथ रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!