Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

फर्जी कृष्ण कुमार बनकर 16 कनाल जमीन हड़पने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन व डीएसपी बावल सज्जन सिंह के नेतृत्व में थाना बावल पुलिस ने चौथे आ

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फर्जी कृष्ण कुमार बनकर 16 कनाल जमीन हड़पने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन व डीएसपी बावल सज्जन सिंह के नेतृत्व में थाना बावल पुलिस ने चौथे आ - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं डीएसपी बावल श्री सज्जन सिंह के नेतृत्व में कार्य करते थाना बावल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने और बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नेपाल सिंह निवासी गांव खेड़ी डालू सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

डीएसपी बावल श्री सज्जन सिंह ने वीरवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में बताया कि गत 27 अगस्त 2026 को जिला गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर झाड़सा निवासी ममता ने थाना बावल पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनके पति कृष्ण कुमार ने गांव नांगल उगरा में 16 कनाल कृषि भूमि वर्ष 2012 में खरीदी थी, जिसका इंतकाल भी उनके नाम दर्ज था।

जब वह अप्रैल 2026 में जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन लेने के लिए पटवारी के पास गईं, तो उन्हें पता चला कि धोखाधड़ी करके उनकी जमीन को आगे बेच दिया गया है। जांच में पाया गया कि उसके पति व ससुर के हमनाम होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड व जाली पहचान पत्र तैयार किए। असली मालिक को दरकिनार कर फर्जी 'कृष्ण कुमार' खड़ा करके दिनांक 29.09.2025 को गैर-कानूनी तरीके से रिलीज डीड करा लिया और फिर मिलीभगत से आगे अन्य लोगों को फर्जी बैयाना कर दिया गया।

दर्ज अभियोग:

पुलिस द्वारा थाना बावल में धोखाधडी का मामला दर्ज करके मामले में तत्परता से जांच करते हुए मामले में संलिप्त तीन अयोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है:

पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई व गिरफ्तारियां:

1. राजेश कुमार निवासी फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम– इसे दिनांक 08.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। इसने फर्जी दस्तावेज में गवाह 'राजू' बनकर फर्जी हस्ताक्षर किए थे।

2. महीपाल निवासी गांव राजनोता भीम की ढाणी जिला कोटपूतली बहरोड़, राजस्थान – इसे दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। इसने फर्जी कृष्ण कुमार बनकर दस्तावेज पर अपना अंगूठा लगाया था।

3. संजय निवासी गांव कानू जिला हाथरस, यूपी / हाल गाजियाबाद) – इसे दिनांक 14.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

ताजा गिरफ्तारी एवं रिमांड

नेपाल सिंह निवासी गांव खेड़ी डालू सिंह – इसे दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार किया गया।

रिमांड के दौरान खुलासे एवं आगामी कार्रवाई:

आरोपी नेपाल सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया है कि फर्जीवाड़े से प्राप्त राशी का एक चौथाई भाग उसके हिस्से में आया था, जिनकी पुलिस द्वारा बरामदगी की जानी है।

कुल आरोपी: इस पूरे गिरोह में अब तक कुल 15 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें आपस में रिश्तेदार, भाई और सहयोगी शामिल हैं।

आगामी जांच

आरोपी नेपाल सिंह को माननीय अदालत में पेश कर गहन पूछताछ, नकदी व दस्तावेज बरामदगी हेतु 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कराया गया है। मामले की जांच जारी है और फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

डीएसपी बावल श्री सज्जन सिंह ने बताया की वर्तमान जांच में किसी राजस्व अधिकारी की सीधी मिलीभगत का कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिला है, क्योंकि पहचान व तस्दीक की प्रक्रिया में आरोपियों ने अपने ही फर्जी गवाह व नंबरदार प्रस्तुत किए थे। पुलिस की तफ्तीश जारी है और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर यदि किसी भी अन्य व्यक्ति या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनन सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक
Sagar23 Nov

डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur23 Nov

शहीद गोवारी स्मृति दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं

शहीद गोहारी स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार 23 नवंबर 2026 को नागपुर शहर के यातायात व्यवस्था में…

पूरी खबर पढ़ें →
बिसलेरी के पैक्ड पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जांच में मिला असुरक्षित; कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी पानी के नमूने में निर्धारित सीमा से अधिक ब्रोमेट और हानिकारक रासायन
# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव धोक्यात; पाच वर्षांपासून प्रतीक्षा कशासाठी?
Chandrapur23 Nov

# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव धोक्यात; पाच वर्षांपासून प्रतीक्षा कशासाठी?

# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!