Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

त्योहारी सीजन में सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’: प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी ने व्यापारियों के साथ की बैठक; जाम-मुक्त बाजार और चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का रहेगा पहरा

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारी सीजन में सुरक्षा का 'चक्रव्यूह': प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी ने व्यापारियों के साथ की बैठक; जाम-मुक्त बाजार और चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का रहेगा पहरा - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) के दिशा-निर्देशानुसार आगामी त्योहारों (दीपावली, धनतेरस आदि) के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुगम यातायात प्रबंधन के उद्देश्य से थाना शहर रेवाड़ी परिसर में स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह द्वारा की गई, जिसमें शहर के प्रमुख व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं तथा त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं लिए गए अहम निर्णय:

साइबर अपराध व फर्जी ऐप्स से सतर्कता: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन लेन-देन बढ़ने के मद्देनजर व्यापारियों को साइबर ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी लॉटरी संदेशों और अवैध लोन/गेमिंग ऐप्स के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी संदिग्ध कॉल या वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना देने की सलाह दी गई।

अतिक्रमण पर सख्त रोक: बाजारों में राहगीरों व ग्राहकों के सुगम आवागमन के लिए व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ या सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी व्यापारी पुलिस का सहयोग करें।

सीसीटीवी कैमरों से 24×7 निगरानी: सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को पुख्ता करने के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर उच्च क्षमता वाले नाइट-विजन सीसीटीवी कैमरों का फोकस मुख्य सड़क व प्रवेश द्वार की ओर रखने को कहा गया ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

लोडिंग वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था (जाम मुक्ति समाधान): त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ के बीच माल ढुलाई वाले वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या पर विचार-विमर्श कर व्यावहारिक समाधान निकाला गया। सहमति बनी कि जिस व्यापारी का माल बाजार में आना है, उस वाहन चालक को पुलिस बैरिकेड/चेक-पॉइंट पर चेक करने के बाद रात्रि 9 बजे से सुबह 9 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इससे अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी, जाम से राहत मिलेगी और व्यापारिक आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी।

पुलिस प्रशासन ने सभी व्यापारियों व आमजन से अपील की कि वे शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमंत अग्रवाल, भोपाल मित्तल, अजय कुमार, संजीव जैन, कपिल गुप्ता सहित शहर के अनेक व्यापारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!