डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम चलाये जा रहे जेडएफडी (Zero Fatality District) कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम से कम करने हेतु आज दिनांक 05.11.2026 को थाना त्रिलोकपुर की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में तथा बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज / राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर क्षेत्रान्तर्गत किसान इंटर कॉलेज सिकटा में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवर स्पीडिंग न करने, नशे में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्र/छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिजनों एवं परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करें।
* पुलिस टीम का विवरण-*
1.30नि0 विजय प्रसाद (प्रभारी सीसी टीम) थाना त्रिलोकपुर
जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. हे0का0 दिनेश कुमार
3. का0 शरद कुमार गुप्ता
4. का0 सोनू शर्मा