Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थ नगर 04 नवंबर 2026/धान खरीद वर्ष 2026-27 के संबंध में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थ नगर 04 नवंबर 2026/धान खरीद वर्ष 2026-27 के संबंध में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

उक्त बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में धान खरीद हेतु 72000 मी०टन का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जनपद में धान खरीद हेतु किसानों की सुविधा को देखते हुए कुल 77 क्रय केन्द्र खोले गये हैं जो पिछले वर्ष खोले गये 62 क्रय केन्द्रों से 15 अधिक हैं। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2441 रु0 प्रति कुन्तल है। धान खरीद हेतु समस्त तैयारियों पूर्ण कर ली गयी हैं। दिनांक 01.11.2026 खरीद प्रारम्भ है जो कि 28.02.2027 तक चलेगी। धान खरीद हेतु अभी तक 278 किसानों से रजिस्ट्रेशन करा लिया है समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आस-पास के किसानों से सम्पर्क करके अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन करायें। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने निर्देश दिया कि केन्द्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। केन्द्र प्रभारी किसानों को टोकन प्रदान करें और नियत तिथि पर उनकी खरीद करें। समस्त तहसील के अधिकारी किसानों की फसल का सत्यापन शीघ्र करें ताकि किसानों को धान विक्रय करने में कोई असुविधा न हो। केन्द्र प्रभारियों का व्यवहार किसानों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो हेल्प लाइन नम्बर 9565772025 पर प्रातः 09:00 से 05:00 बजे तक सम्पर्क करके अवगत करा सकते हैं। किसान भाईयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक रजिस्ट्रशन कराकर समर्थन मूल्य प्राप्त करें।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) संदीप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्ञान प्रकाश, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, धान क्रय एजेंसियों के जिला प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम के प्रबन्धक (गुणवत्ता) एवं समस्त क्षेत्रीय विपणन, अधिकारी विपणन निरीक्षक/धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar06 Nov

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ० अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!