Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम चलाये जा रहे जेडएफडी (Zero Fatality District) कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम से कम करने हेतु आज दिनांक 05.11.2026 को थाना त्रिलोकपुर की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में तथा बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज / राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर क्षेत्रान्तर्गत किसान इंटर कॉलेज सिकटा में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवर स्पीडिंग न करने, नशे में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्र/छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिजनों एवं परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करें।

* पुलिस टीम का विवरण-*

1.30नि0 विजय प्रसाद (प्रभारी सीसी टीम) थाना त्रिलोकपुर

जनपद सिद्धार्थनगर ।

2. हे0का0 दिनेश कुमार

3. का0 शरद कुमार गुप्ता

4. का0 सोनू शर्मा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा स
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar06 Nov

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ० अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
error: Content is protected !!