डोबड़ा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती सुमित्रा पाटोदिया एवं उपसरपंच श्रीमती नीतू नागर ने ग्रहण किया पदभार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
खानपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबड़ा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में धनतेरस के पावन अवसर पर पदभार ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती सुमित्रा पाटोदिया एवं उपसरपंच श्रीमती नीतू नागर ने विधिवत पद एवं कार्यभार ग्रहण किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समस्त ग्रामवासी एवं सभी वार्ड पंच मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का माल्यार्पण व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के दौरान ग्रामीणों ने सरपंच व उपसरपंच को बधाई देते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। इस अवसर पर गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, सड़क तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रूपरेखा और अपेक्षाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#हाई_वोल्टेज_ड्रामा : भरतपुर शहर के व्यस्ततम बिजली घर चौराहे पर धनतेरस के दिन उस समय हड़कंप मच गया…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय आईटी सेंटर पर हुआ वितरण कार्यक्रम, बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर उठाया सरकारी योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो नं. 9131340270 धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना…
पूरी खबर पढ़ें →
रावतभाटा। नगर के झालर बावड़ी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास नाली में एक गौवंश रातभर पड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।