नाली में रातभर पड़ा रहा गौवंश, बालिकाओं की सूचना पर युवाओं ने किया रेस्क्यू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रावतभाटा। नगर के झालर बावड़ी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास नाली में एक गौवंश रातभर पड़ा रहा।
सुबह कचरा बीनने पहुंची दो बालिकाओं खुशबू और आरती ने गौवंश को नाली में पड़ा देखकर इसकी सूचना जमादार अर्जुन कुमार को दी। सूचना मिलते ही अर्जुन कुमार ने श्रवण एवं संजय बारेशा के साथ मौके पर पहुंचकर गौवंश को नाली से बाहर निकाला।
गौवंश की हालत गंभीर और शरीर कमजोर होने पर अर्जुन कुमार ने गौ रक्षक दिनेश सोनी एवं पार्षद मनीष गिरी को इसकी जानकारी दी। गौ रक्षक दिनेश सोनी ने मौके पर पहुंचकर गौवंश का तापमान जांचा और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी के सहयोग से बेहतर उपचार एवं देखरेख के लिए उसे गौशाला पहुंचाया।
इस दौरान पार्षद मनीष गिरी ने समय पर सूचना देकर गौवंश की जान बचाने में मदद करने वाली बालिकाओं खुशबू और आरती का आभार जताया। सभी के सहयोग से गौवंश को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय आईटी सेंटर पर हुआ वितरण कार्यक्रम, बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर उठाया सरकारी योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
130 भाषाओं में बातचीत करने वाला वर्चुअल गाइड, पर्यटकों की पसंद और बजट के अनुसार तैयार करता है…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद खानपुर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयपुर जिले के धौला स्कूल प्रकरण में निलंबित अंग्रेजी शिक्षक मौजमाबाद मुख्यालय के लिए रिलीव, तीन सदस्यीय जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।