Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा के इस गांव की सरपंच हुई सस्पेंड, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

06 Nov 2026, 04:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा के इस गांव की सरपंच हुई सस्पेंड, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र : उपायुक्त एवं जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने खंड थानेसर की ग्राम पंचायत कंवारखेड़ी की सरपंच को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है। यह कार्रवाई पंचायत के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और पंचायत फंड सार्वजनिक धुन के दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में गांव कंबारखेड़ी निवासी शिकायतकर्ता द्वारा सरपंच के विरुद्ध पंचायत फंड के कथित दुरुपयोग एवं अनियमितताओं को लेकर शिकायत दी गई थी। शिकायत की जांच के लिए जिला परिषद के उपमंडल अभियंता की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था।

कमेटी ने मामले की नियमानुसार जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जांच प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद 6 अक्तूबर को शिकायतकर्ताओं एवं संबंधित हितधारकों को शामिल करते हुए ग्राम पंचायत कंवारखेड़ी की साइट का मौका निरीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान सरपंच द्वारा जांच कमेटी को अपेक्षित सहयोग नहीं दिए जाने की बात भी सामने आई।

जांच रिपोर्ट में पंचायत के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं तथा पंचायत फंड एवं सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से संबंधित निष्कर्ष दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद उपायुक्त कार्यालय द्वारा सरपंच को अपना पक्ष रखने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया लेकिन वह अपने बचाव में कोई दस्तावेज अथवा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई।

उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि निलंबन अवधि के दौरान सरपंच पंचायत के किसी भी कार्य की कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!