अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंबारी के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
फूलपुर (आजमगढ़)। अंबारी क्षेत्र के मकसूदिया के पास स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान दिनेश पुत्र पति राज (42 वर्ष), निवासी नियाउज और प्रमिला (45 वर्ष), निवासी मकसूदिया के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजनों की सहमति से घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
वहीं, सूचना पर फूलपुर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। वहीं, घायलों के परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*भरतपुर समेत 6 जिलों में पटाखों पर रोक! NCR की गाइडलाइन जारी* भरतपुर, डीग, अलवर वालों ध्यान दो…
पूरी खबर पढ़ें →
#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
#हाई_वोल्टेज_ड्रामा : भरतपुर शहर के व्यस्ततम बिजली घर चौराहे पर धनतेरस के दिन उस समय हड़कंप मच गया…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757 @जनप्रतिनिधियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।