धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है।
दीपावली पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार रंग-बिरंगी मालाओं, आकर्षक सजावट और रोशनी से सजे हुए हैं।
हर तरफ दीपावली की खुशियां और उत्साह नजर आ रहा है। धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने-चांदी की दुकानों पर विशेष रूप से महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
लोग शुभ मुहूर्त में आभूषण एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है।
मिठाई की दुकानों पर दीपावली के लिए मिठाइयां खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है। दीपक, पूजन सामग्री, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी मालाएं एवं झालरों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
इसके साथ ही कपड़े और किराना दुकानों पर भी लोग दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। धनतेरस और दीपावली को लेकर पादू कलां के बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी हुई है।
दुकानदारों के चेहरों पर भी त्योहार को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे में चारों ओर दीपावली की रौनक और खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*भरतपुर समेत 6 जिलों में पटाखों पर रोक! NCR की गाइडलाइन जारी* भरतपुर, डीग, अलवर वालों ध्यान दो…
पूरी खबर पढ़ें →
#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…
पूरी खबर पढ़ें →
#हाई_वोल्टेज_ड्रामा : भरतपुर शहर के व्यस्ततम बिजली घर चौराहे पर धनतेरस के दिन उस समय हड़कंप मच गया…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…
पूरी खबर पढ़ें →
पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757 @जनप्रतिनिधियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।