डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखनऊ/ उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यूपी भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर अस्थायी रूप से रोक लग गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा। सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
यूपी DGP की ओर से जारी इस आदेश की प्रति सभी विशेष पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक यानी ADG, सभी पुलिस कमिश्नर, जिला पुलिस प्रमुखों (ASP व SP), रेलवे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा PAC व विशेष सुरक्षा बल समेत पुलिस की अन्य सभी शाखाओं को भेजी गई है। सभी जोन और रेंज के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। मुख्यालय का मानना है कि दीपोत्सव, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पर्व के दौरान लगातार पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsदीपावली महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा, रंगोली और दीप सजावट ने मोहा मन बिरला ओपन…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: नगर थाने की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, न्याय के लिए पीड़ितों को खटखटाना पड़ रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस के पावन अवसर पर लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ* 🪔 दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।