सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाईस्कूल के 27,117 और इंटरमीडिएट के 18,274 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होंगे केंद्रों के नाम
सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद सोनभद्र में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक में विद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों का तार्किक एवं औचित्यपूर्ण आधार पर निस्तारण करने के बाद जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अंतिम मुहर लगाते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में जनपद के कुल 45,391 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल (कक्षा 10) के 27,117 तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के 18,274 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी परीक्षार्थियों के लिए जिले में निर्धारित 80 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका निस्तारण किया गया है। साथ ही केंद्रों की साफ-सफाई, आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं, आधारभूत संसाधनों एवं आवागमन की सुगमता को भी प्राथमिकता दी गई है। निर्धारित सभी परीक्षा केंद्र इन आवश्यक मानकों के अनुरूप पाए गए हैं।
गौरतलब है कि गत वर्ष भी जनपद सोनभद्र में 80 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थी। इस वर्ष भी उतनी ही संख्या में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के साथ ही बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsदीपावली महोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा, रंगोली और दीप सजावट ने मोहा मन बिरला ओपन…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: नगर थाने की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, न्याय के लिए पीड़ितों को खटखटाना पड़ रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस के पावन अवसर पर लक्ष्मी-गणेश पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएँ* 🪔 दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर एमएलसी रामसूरत राजभर ने सफाई कर्मियों को वितरित किए दीप एवं मिठाई रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।