कांठ में बम बटक एकता मंच ने कराया मां भगवती के 18वां जागरण

कांठ नगर के श्री रामलीला मैदान कांठ में बम बटक एकता मंच द्वारा कराए गए मां भगवती के 18वें भव्य विशाल जागरण में श्रद्धालु भजनों पर झूमने के लिए विवश हो गए। यहां भक्तों ने गगनभेदी जयकारे लगाकर देवी का जनत किया। गायक कलाकारों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर जागरण का शुभारंभ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व माहेश्वरी सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी ने हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठ ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई अखंड जोत स्थापित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, सौरभ अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने विधिविधान से मंत्रोचरण करते हुए जागरण का पूजन आदि कराया।

इसके बाद गणेश वंदना और श्री गणेश की सुंदर झांकी के पश्चात जागरण को आगे बढ़ाया गया। यहां संजीव जागरण एंड पार्टी मुरादाबाद की ओर से आए टी-सीरिज गायक कलाकार मनोज शर्मा ग्वालियर, मौजी बाबा अलीगढ़, सरगम तोमर, दीपक तोहर उत्तराखंड ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। जागरण के बीच-बीच में दारा इंटरनेशनल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने झांकियां और लीलाएं प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में तारा रानी की कथा, मां दुर्गा आरती और कन्या पूजन के बाद कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजक कमेटी ने अतिथियों और सहयोगियों के साथ ही हिमांशी राजपूत को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर बम बटक एकता मंच के डॉ. देवराज सिंह, जितेंद्र चौहान, अरविंद कुमार, गणेश भुइयार, पप्पू प्रजापति, विनोद प्रजापति, त्रिवेद भुइयार, अंकित शर्मा, निशांत कुमार, मुकुल कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार, रनवीर सिंह, सचिन कुमार, हिमांशु गोला, हेमंत कुमार, नितिन कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






