Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तरकुलवा में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा का अनावरण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

07 Nov 2026, 10:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तरकुलवा में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा का अनावरण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तरकुलवा में स्थापित माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा का विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अनावरण किया गया । इस अवसर पर उन्होंने माँ लक्ष्मी जी के चरणों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से शीश नवाकर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित संभ्रान्त नागरिकों एवं ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा ग्राम के संभ्रान्त व्यक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संतकबीरनगर पुलिस धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव एवं जनसुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गोवर्धन पूजा पर गौशाला पहुंचे डीएम और सदर विधायक! पौथिया स्थित गौशाला में जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की।
*जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या द्वारा पूजनीय स्थल अमृत सरोवर शिवधाम पर हवन पूजन के साथ साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शोरूम के लाइसेंस की आड़ में चल रही थी अवैध पटाखा दुकान: पांडे इंटर कॉलेज परिसर में फर्नीचर के शोरूम के लिए जारी लाइसेंस पर ‘दिलीप फैंसी पटाखा’ की खुदरा दुकान धड़ल्ले से संचालित हो रही थी
DFO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: बार-बार शिकायतों के बाद भी वन अधिकारियों की चुप्पी और टालमटोल रवैया
Basti09 Nov

DFO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: बार-बार शिकायतों के बाद भी वन अधिकारियों की चुप्पी और टालमटोल रवैया

जब रक्षक ही बन बैठे भक्षक: बस्ती में वन विभाग की सरपरस्ती में फल-फूल रहा अवैध आरा मशीनों…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने सीएचसी बेवा का किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित; दीपावली पर पांच बर्न बेड रखने के निर्देश
Siddharthnagar09 Nov

सीएमओ ने सीएचसी बेवा का किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित; दीपावली पर पांच बर्न बेड रखने के निर्देश

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!