सुल्तानगंज थाना में पदस्थापित एएसआई नवीन कुमार सिंह का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, गंभीर बीमारी से थे ग्रसित, निधन की खबर से पुलिसकर्मियों एवं शुभचिंतकों में शोक
रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम
भागलपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। सुल्तानगंज थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) नवीन कुमार सिंह का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
एएसआई नवीन कुमार सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा अजगैबीनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि! भावपूर्ण नमन! 💐🙏!#आगाज टाइम
#BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #BreakingNews #BhagalpurNews #Sultanganj #NaveenKumarSingh #ASI #BhagalpurPolice #BiharPolice #श्रद्धांजलि #विनम्रश्रद्धांजलि #भावपूर्णनमन #बाबाअजगैबीनाथ #दुखदसमाचार #बिहारसमाचार #aagaz time