सीमेंट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीमेंट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर के सहुआर मोड़ में हादसे के बाद बाजार में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस
सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर बाजार के सहुआर मोड़ में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रही कार समेत कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रेलर पलटते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।
हादसे के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटनास्थल पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं, वहीं कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही देवसर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभालते हुए घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रित करने की कार्रवाई की।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोकुल दूध संघ चुनाव में सरकारी हस्तक्षेप बंद हो: न्याय और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सदस्यों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 10.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में रिश्ते का कत्ल: सगे भाई ने बांस के डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार कोल ने दी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।