BREAKING दिवाली पर कांग्रेस नेता ने वकील को मार डालाः कन्नौज में 4 गोलियां मारीं, भाजपा विधायक फूट-फूटकर रोईं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कन्नौज में कोतवाली से महज 20 मीटर की दूरी पर कांग्रेस नेता ने 36 साल के वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता ने पिस्टल से चार राउंड फायर किए। इसके बाद मौके से भाग गया।
सूचना मिलते ही छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय अस्पताल पहुंचीं। वकील का शव देखकर वह फफककर रो पड़ीं। मामला छिबरामऊ का दिवाली की शाम करीब 7 बजे का है।
अब जानिए पूरा मामला क्या था,
मृतक की पहचान ककराई मोहल्ला में रहने वाले अनुज कुमार चतुर्वेदी पुत्र गणेश शंकर चतुर्वेदी के रूप में हुई है। गोली मारने का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर है।
बताया गया है वकील अनुज चतुर्वेदी के चचेरे भाई बसंत को राजनीतिक रंजिश के चलते अमोल दीक्षित ने थप्पड़ मार दिया था। बसंत ने घर आकर यह बात अनुज को बताई थी।
इसके बाद अनुज अपने चचेरे भाई को लेकर अमोल के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने अमोल से बसंत को थप्पड़ मारने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
कहासुनी के दौरान अमोल दीक्षित ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने अनुज चतुर्वेदी पर एक के बाद एक 4 गोलियां चला दीं।
गोली लगने से अनुज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अमोल मौके से भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और सीओ मयंक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल वकील को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंचीं। अनुज चतुर्वेदी का शव देखकर वह फफककर रो पड़ीं।
विधायक ने बताया कि उन्होंने किसी काम से कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को फोन किया था। इसी दौरान कोतवाल ने उन्हें घटना के बारे में बताया।
बताया गया कि अधिवक्ता के पिता रवि चतुर्वेदी और भाजपा विधायक के पूर्व ड्राइवर के बीच पारिवारिक संबंध हैं। इसी वजह से विधायक का परिवार से करीबी रिश्ता रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ख़बर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़ जिला शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश ) *जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम टिकरी में ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रस्तुत है दी गई अखबार की खबर पर आधारित एक तीखा और विचारोत्तेजक संपादकीय लेख: प्रशासनिक सुस्ती और…
पूरी खबर पढ़ें →
जब रक्षक ही बन बैठे भक्षक: बस्ती में वन विभाग की सरपरस्ती में फल-फूल रहा अवैध आरा मशीनों…
पूरी खबर पढ़ें →
चुनार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अनुराग सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर में दिवाली के दौरान पटाखे की चिंगारी से एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।