Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

महिलाओं-युवतियों को बेचने वाले 5 आरोपी अरेस्टः बिजनौर में पुलिस ने एक युवती को छुड़ाया; शादी के नाम एक लाख तय किया सौदा

09 Nov 2026, 10:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिलाओं-युवतियों को बेचने वाले 5 आरोपी अरेस्टः बिजनौर में पुलिस ने एक युवती को छुड़ाया; शादी के नाम एक लाख तय किया सौदा - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

बिजनौर के नजीबाबाद में सोमवार को महिलाओं और युवतियों को बहला-फुसलाकर शादी के नाम पर बेचने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक युवती को उनके कब्जे से छुड़ाया है।
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य घर से नाराज होकर निकलने वाली महिलाओं और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही युवतियों को निशाना बनाते थे।

उन्हें शादी कराने का झांसा देकर दूसरे लोगों को बेच देते थे और इसके बदले रकम वसूलते थे। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने सोमवार दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने नजीबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सोनू नाम का युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने नजीबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सोनू नाम का युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।

पुलिस ने सोमवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में मुखराम, उसके बेटे शिवम, शिवम की पत्नी सिमरन उर्फ पूनम, ज्योति, कविता और सोनू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि मुखराम ग्राहकों की तलाश करता था। शिवम, सिमरन उर्फ पूनम और ज्योति रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों को तलाशते थे। वहीं, कविता ग्राहकों से सौदा तय करती थी।
पुलिस के अनुसार, सोनू ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले उसने एक युवती से फोन पर संपर्क किया था। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर हरिद्वार बुलाया। वहां मुखराम, शिवम, सिमरन और ज्योति ने युवती को अपने पास रखा था।

सोमवार को कविता के साथ युवती का एक लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। कविता उसे अपने साथ ले जाकर किसी दूसरे व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में थी।

तय रकम में से एक लाख रुपए सोनू और उसके साथियों को मिलने थे। सभी आरोपी युवती को लेकर हरिद्वार जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mau11 Nov

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!